FeaturedUttarakhand News

उत्तराखंड प्रेस क्लब में VAMA MUSIC और VAMA PRODUCTIONS का शुभारंभ, ‘भना’ गीत हुआ रिलीज

देहरादून, 18 अक्टूबर। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, संगीत और क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से रविवार को उत्तराखंड प्रेस क्लब, देहरादून में VAMA MUSIC एवं VAMA PRODUCTIONS का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल और वामा म्यूजिक के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर मुकेश सिंह रावत ने नए गीत ‘भना’ का विमोचन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ननूरखेड़ा क्षेत्र के पार्षद सुमित पुंडीर, आचार्य पंडित राजदीप सिंह डिमरी, बेसिक शिक्षा निदेशालय देहरादून से सुनीता उनियाल तथा गढ़ निवास समिति के अध्यक्ष अनिल भट्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अतुल सिंह रावत ने किया।

‘भना’ गीत के जरिए उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और लोक संगीत की खूबसूरती को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। गीत को वरुण सिंह रावत और प्रीति कला ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में अभिनेता नियो फरस्वाण और शिवानी भंडारी ने अभिनय किया है। गीत का संगीत नवीन ध्यानी ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल और कंपोजिशन वरुण सिंह रावत के हैं।

संगीत में बलदेव ने बांसुरी और रोहन ने हारमोनियम पर सहयोग दिया है। गीत के वीडियो का छायांकन (DOP) एवं संपादन नवी बर्थवाल ने किया है। कोरियोग्राफी मन्नी गुसाईं तथा मेकअप सपना रावत ने किया। वहीं रविंद्र, राहुल, जय श्री नौटियाल, किरण और मानसी ने सहयोगी कलाकारों के रूप में भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, स्थानीय कलाकारों को मंच देने और क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। आयोजकों ने कहा कि VAMA MUSIC एवं VAMA PRODUCTIONS का उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक संगीत और सिनेमा के माध्यम से व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना है।

परियोजना का निर्देशन एवं निर्माण मुकेश सिंह रावत ने किया है। वामा म्यूजिक प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार इस प्रस्तुति के माध्यम से स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों और फिल्म निर्माण से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को मंच देने की दिशा में काम करने की बात कही गई।

गीत ‘भना’ VAMA MUSIC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और vamamusic.com पर उपलब्ध है। कार्यक्रम का समापन उत्तराखंड की कला, संस्कृति और संगीत को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button