FeaturedNational NewsUttarakhand News

देहरादून,नौकरी के नाम रिश्वतखोरी के खिलाफ आप कार्येकर्ताओं ने भाजपा महानगर कार्यालय के सामने किया जोरदार प्रदर्शन।

देहरादून, आज 9 सितम्बर को आम आदमी पार्टी ने पुरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ हर विधानसभा सभा में किया प्रदर्शन।
आप पार्टी ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा उत्तराखंड के सभी विधानसभा में भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा की मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और और रखा आर्य के इस्तीफे की मांग की आप कार्येकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए युवाओं के साथ धोका बर्दास्त नहीं

करेगी आप पार्टी के आप प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा की आप पार्टी युवाओं के धोखा बर्दास्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा की भाजपा सरकार के राज में खुले आम रिश्वत खोरी चल रही है। जो की प्रदेश हित में नहीं है। वही आप नेता दीपक सैलवान ने कहा की आप पार्टी,आम आदमी की है।जो की युवाओं के हित की लड़ाई लड़ेगी और जिस तरिके से रिश्वत खोरी से बेकडोर से पैसा लेकर नौकरी दी जा रही वो बहुत ही शर्मनाक है।

आप पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बिच जाएगी की युवाओं का हक मर रही हैं भाजपा सरकार जो ना तो प्रदेश हित में हैं ना आम आदमी के हक में हैं। सैलवान ने कहा की 2022 में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी और आप पार्टी की सरकार उत्तराखंड में सत्ता पर काबिज होंगी। प्रदर्शन के दौरान राजपुर विधानसभा संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह,रायपुर विधानसभा संगठन मंत्री रवि बांगिया,आरती राणा,ममता सैलवान,मीना नागपाल,संध्या चौटाला,शिवानी गॉड,सुनील घाघट,विनोद कुमार,सुमित शर्मा,बिल्लू बाल्मीकि,रविंद्र सिंह,नरेश वेद,रेनू कटारिया,राजबीरी शर्मा, फ़िरदौस, राजन कश्यप,राजेश शर्मा, नीना कांत,रिंकी जॉर्ज,स्वाति,इम्तियाज, शम्मी खान, अर्शी,मुकुल बिरला,विशाल शर्मा, सुनीता बीष्ट आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button