अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई की नई प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित,सचिन गुप्ता ने संभाली जिम्मेदारी, आकाश गुप्ता महामंत्री और शिवम अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखंड की युवा इकाई का विस्तार करते हुए नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल की संस्तुति पर युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में आकाश गुप्ता को महामंत्री तथा शिवम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन को प्रांतीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए उपाध्यक्ष, मंत्री और सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
घोषित कार्यकारिणी में अमन गुप्ता, आनंद गर्ग, पर्व मित्तल और सुशील अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नीरज गर्ग, राहुल गुप्ता, वैशाली बंसल और सोमित गर्ग को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मोहित अग्रवाल और वैभव गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में वैश्य समाज के युवाओं को एकजुट करने, उन्हें संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही व्यापारिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण तथा समाजसेवा के कार्यों को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।