FeaturedUttarakhand News

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई, 17 हिरासत में

दीपक सैलवान।

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना रायपुर पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में और वाहनों में बैठकर शराब पी रहे 17 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान रिंग रोड, किद्दूवाला, रायपुर बाजार, मालदेवता रोड सहित अन्य संवेदनशील एवं एकांत स्थानों पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शराब का सेवन करते मिले लोगों के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी से कुल 4,250 रुपये जुर्माना वसूला और भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं करने की सख्त हिदायत दी।

पुलिस ने अभियान के दौरान कई लोगों को मौके पर ही चेतावनी देकर छोड़ा। साथ ही होटल, ढाबा संचालकों और स्थानीय व्यापारियों को भी अपने प्रतिष्ठानों तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने जैसी गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देने के निर्देश दिए।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button