FeaturedUttarakhand News

महर्षि दयानंद की दो सौं वीं जयंती पर उप जिलाचिकित्सालय को आयल हीटर भेंट किया।

महर्षि दयानंद की दो सौं वीं जयंती पर उप जिलाचिकित्सालय को आयल हीटर भेंट किया।

मसूरी। महान समाज सुधारक व आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की दो सौं वीं जयंती समारोह के तहत आर्य समाज मंदिर सभा मसूरी ने आर्य समाज मंदिर में वेद मंत्रों के पाठ व हवन के साथ शुरू किया। इस मौके पर उपजिला चिकित्सालय लंढौर को आर्य समाज मंदिर सभा की ओर से आयल हीटर भेंट किया गया।


आर्य समाज मंदिर सभा मसूरी में महर्षि दयानंद सरस्वती की दो सौं वीं जयंती पर वेद मंत्रों का पाठ किया गया व उसके बाद हवन किया गया। वहीं आर्य समाज सभा की ओर से उप जिला चिकित्सालय में आयोजित एक सादे समारोह में आर्य समाज के प्रधान नरेंद्र साहनी ने अस्पताल को एक आयल हीटर अस्पताल के सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह को सर्वजन हिताय संस्था की ओर से भेंट किया गया। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान नरेंद्र साहनी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने ही आर्य समाज की स्थापना की थी व उन्होंने समाज को सुधारने व सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। उनकी जयंती पर आर्य समाज में हवन व वेदमंत्रों का पाठ किया गया व उप जिला चिकित्सालय को एक आयल हीटर भंेट किया गया। इस मौके पर अस्पताल के सीएमएस डा. यतेंद्र सिह ने आर्य समाज मसूरी एवं वित्त पोषक वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. अमृता पांडेय, डा. खजान सिंह चैहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button