मसूरी। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया व इस अवसर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष उपेंद्र पवार ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य पंडित जगदीश प्रसाद खंडूरी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं को ज्ञान का प्रकाश दिया गया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का श्रेय प्रधानाचार्य बृजेश सयाना को जाता है जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया। संस्कृत महाविद्यालय लगातार छात्र छात्राओं को संस्कृत और संस्कृति के बारे में बताया जाता है। इस अवसर पर कथा वाचक आचार्य पंडित जगदीश प्रसाद खंडूरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा आरोग्य और ज्ञान प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़े रोग बार-बार जन्म लेना और बार-बार मरण से भी मुक्ति दिलाती है। उन्होंने बताया कि आज के युग में जहां लोग लोभ, मोह, माया के चक्र में लोग फंसते जा रहे हैं उससे भी मुक्ति मिलती है। कथा के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा में जहां धर्मप्रेमी जनता का विशेष सहयोग मिला वहीं सनातन धर्म सभा का भी पूरा सहयोग मिला। इस दौरान संस्कृत महाविद्यालय के 26 छात्रों का यज्ञोपवीत भी करवाया गया। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, विद्यालय के प्रबंधक वैभव तायल, अध्यक्ष उपेंद्र पंवार, सनातनधर्म महासभा के महासचिव नीरज अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।