FeaturedUttarakhand News

स्वच्छता एवं प्लास्टिक का उपयोग रोकने के संदेश को लेकर रैली निकाली।

स्वच्छता एवं प्लास्टिक का उपयोग रोकने के संदेश को लेकर रैली निकाली।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में प्लास्टिक का प्रयोग न करने व स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस पखवाड़ा के तहत स्कूली बच्चों ने स्वच्छ अमृत महोत्सव युवा जागरूकता रैली निकाली, जो सर्वे के मैदान से शुरू होकर गांधी चौक तक गई।

जहां पर वेस्ट प्लास्टिक से बनाये गये उपयोगी व सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
स्वच्छता व पलस्टिक के विरोध में सर्वे के मैदान से रैली शुरू की गई जो लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलडी, मालरोड, होते हुए गांधी चौक तक गई व रास्ते भर स्वच्छता व प्लास्टिक के विरोध में नारेबाजी कर जनता व शहर वासियों को जागरूक किया। वहीं रास्तें में मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज, सेंट क्लेयर्स स्कूल व हेब्रोन स्कूल के बच्चों ने नुक्कड नाटक के माध्यम से प्लास्टिक का प्रयोग न करने व स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया। इस मौके पर गांधी चौक पर स्कूली छात्रों के द्वारा वेस्ट प्लास्टिक से बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गई जिसकी सराहना की गई। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता रैली निकाली गई जिसमें विभिन्न स्कूलों के करीब ढाई सौ स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री हमेशा देश के विकास के साथ ही युवाओं व छात्रों को प्रेरित करते रहते हैं तथा उन्होने ही देश की स्वच्छता के लिए हमेशा प्रेरित किया है। उन्होंने कहाकि रैली में भाजपा मंडल के सभी प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने नगर पालिका परिषद व नगर प्रशासन व स्कूलों का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभाष सिंह ने कहा कि स्वछता व प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए जागरूकता करने के लिए स्कूली बच्चों के माध्यम से रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि मसूरी में प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है और इस रैली के माध्यम से भी जागरूक किया गया है। लेकिन अगर इसके बाद कहीं भी प्लास्टिक की थैलियां व प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलेगा तो विधिवत कार्रवाई की जायेगी। किसी को बक्शा नहीं जायेगा। रैली के अंत में पालिका सभासद गीता कुमाई ने मौजूद सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई कि वह शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करेगें व प्लास्टिक का प्रयोग न करेंगे न किसी को करने देंगे। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, नायब तहसीलदार भौपांल सिंह चौहान, विरेंद्र बिष्ट, किरन राणा, हिलदारी से अरविंद शुक्ला, भाजपा से सभासद अरविंद सेमवाल, अमित भटट, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, अनीता पुंडीर, राजश्री रावत, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, नगर शिक्षा प्रभारी कामोद शर्मा, चंद्रकला सयाना, पुष्पा पुंडीर, अवतार कुकरेजा, अभिलाष, सपना शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button