FeaturedUttarakhand News

इनरव्हील क्लब ने एक जरूरतमंद लड़की की शादी का सामान उपलब्ध करवाया।

इनरव्हील क्लब ने एक जरूरतमंद लड़की की शादी का सामान उपलब्ध करवाया।

मसूरी। इनरव्हील क्लब मसूरी ने एक गरीब लड़की की शादी का सामान एक होटल के प्रांगण में सादे समारोह में भेंट किया। इस मौके पर इनरव्हील अध्यक्ष रीना माथुर ने कहा कि इनरव्हील क्लब लगातार गरीब लड़कियों की शादी में योगदान देता है

जो क्लब क प्रमुख प्रोजेक्ट है, इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इनरव्हील क्लब ने एक होटल के सभागार में एक गरीब लड़की की शादी का सामान भेंट किया जिसमें आटा, चावल, दाल, चीनी, मसाले, तेल, सूजी, बेसन, चाय पत्ती, आर्टिफिसल ज्वैलरी, 11 साड़ी, छह सूट, एक जैंटस सूट, दो नाइटी, दो कार्डिगन, 3 शॉल, दो बैड शीट, डबल बैड कंबल, डिनर सैट, कप सैट, सहित बर्तन, प्रेशर कुकर, सहित 31 सौ रूपये शगुन दिया गया। इस मौके पर इनरव्हील अध्यक्ष रीना माथुर ने कहा कि इनर व्हील क्लब पिछे कई वर्षों से गरीब व जरूरतमंद लड़कियों की शादी करने का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट चला रहा है, इसके साथ ही क्लब शहर में विभिन्न सामाजिक कार्य करता आ रहा है। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रीना माथुर, सचिव अंजलि मित्तल, अनीता जैन, प्रभा अग्रवाल, रीता जैन, किरन त्रिपाठी, हर्षदा वोहरा, साधना साहनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button