FeaturedUttarakhand News

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर आर्यन छात्र संगठन ने लगाया रक्तदान शिविर

UK /देहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर आर्यन छात्र संगठन ने लगाया रक्तदान शिविर

इलम सिंह चौहान

देहरादून 20 दिसंबर को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के जन्मदिवस पर आर्यन छात्र संगठन ने सुभारती अस्पताल के संयोजन मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया क्या गया, जिसमें 82 यूनिट रक्त दान किया गया।


सुभारती अस्पताल झाझरा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ व्यक्ति को एक निश्चित समय के अंतराल अवश्य रक्त रक्तदान करना चाहिए, रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है मनुष्य को असाध्य रोगों से बचाने के लिए मनुष्य द्वारा किए गए रक्तदान की अत्यंत आवश्यकता हर समय रहती है।
उन्होंने कहा कि युवावस्था में रक्तदान के प्रति युवाओं में अधिक जोश होता है उन्होंने आर्यन छात्र संगठन के मुहिम की सराहना की और कहा कि रक्तदान करने से एक व्यक्ति तीन लोगों की जान बचा सकते हैं।
इस अवसर पर देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गमा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मोशन, डीबीएस कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रमन नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु कुमार , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरुण, कृपाल सिंह नेगी, सनी गुप्ता, रवि रावत, ठाकुर आदित्य शुभम, शुभम चौहान, रजत पंवार, आदि सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने रक्तदान शिविर में प्रतिभा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button