FeaturedUttarakhand News

भाजपा ने प्रधानमंत्री जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत अस्पताल में फल वितरित किए।

भाजपा ने प्रधानमंत्री जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत अस्पताल में फल वितरित किए।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जन्म दिवस सेवा संकल्प सप्ताह के तहत उप जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल एवं जूस वितरित किए व उनका हाल जाना वहीं चिकित्सकों से रोगियों की हालात के बारे मंे जानकारी ली।

भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उप जिला चिकित्सालय में एकत्र हुए और अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल एवं जूस वितरित किए। इस दौरान रोगियों से उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली व पूछा कि उनको कोई परेशानी तो नहीं। वहीं चिकित्सकों से भी रोगियों के उपचार के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया भाजपा मसूरी मंडल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस सप्ताह पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इसी कड़ी में उपर
उपजिलाचिकित्सालय में जाकर रोगियों का हाल जाना व उन्हें फल एवं जूस वितरित किए। वहीं उनका हाल जाना क्यो कि अगर किसी रोगी से उनका हाल चाल पूछा जाता है तो उसका दवा से भी अधिक असर पड़ता है। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहाकि सेवा सप्ताह के तहत लगातार एक सप्ताह तक सेवा के कार्य किए जायेंगे। इसके तहत गत दिवस रक्तदान शिविर लगाया गया और आज अस्पताल में जाकर फल जुस वितरण किया गया। उन्होंने कहाकि इस मौके पर रोगियों का हाल जाना गया व चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली वहीं अगर कोई परेशानी व किसी चीज की परेशानी हो तो मंत्री गणेश जोशी के संज्ञान मंे लाया जायेगा ताकि व्यवस्थाओं में सुधार हो सके। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, महिलामोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, धर्मपाल पंवार, विजय बिंदवाल, अनीता सक्सेना, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, चंद्रकला सयाना, जसोदा शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button