FeaturedUttarakhand News

सावन में शिवभक्ति की गूंज, विभु कशिव स्टूडियो का भजन ‘बम बम भोले…’ हुआ रिलीज

देहरादून, 5 अगस्त। सावन माह के पावन अवसर पर शिवभक्ति और सनातन संस्कृति को समर्पित भजन “बम बम भोले… सावन की मस्ती धूम रे” श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विभु कशिव स्टूडियो द्वारा निर्मित इस भजन का विमोचन 2 अगस्त को स्टूडियो के आधिकारिक YouTube चैनल और Facebook पेज पर किया गया।

भजन के निर्माता डॉ. गीताराम नौटियाल ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य केवल एक भजन प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि शिवभक्ति, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को संगीत के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह भजन भगवान भोलेनाथ के करोड़ों श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों को समर्पित है। साथ ही इसे स्वर्गीय हरीहरण नौटियाल की पुण्य स्मृति को श्रद्धांजलि स्वरूप भी अर्पित किया गया है।

भजन के बोल श्रीमती अरुणा शर्मा ने लिखे हैं, जबकि संगीत संयोजन, निर्देशन और प्रस्तुति विभु काशिव ने की है। पिछले करीब 15 वर्षों से संगीत जगत में सक्रिय विभु काशिव टेलीविजन, फिल्म और विभिन्न सांस्कृतिक परियोजनाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं।

निर्माताओं ने बताया कि जल्द ही विभु कशिव स्टूडियो का नया गढ़वाली रोमांटिक गीत “तेरी माया” भी रिलीज होने जा रहा है। इस गीत को विभु काशिव ने स्वयं लिखा, संगीतबद्ध किया और अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक वीडियो में धर्मेंद्र चौहान,अंजलि और मोहित गुंसाईं मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

इस भक्ति प्रस्तुति को सफल बनाने में मां नंदा देवी धाम, मां दीपा मंडली और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा। निर्माता मंडल ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से भजन को अधिक से अधिक देखने, सुनने और साझा करने की अपील की है, ताकि भगवान भोलेनाथ की भक्ति और भारतीय संस्कृति का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button