FeaturedUttarakhand News

धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व।

धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व।

मसूरी। प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर मसूरी के सभी चर्चाे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही प्रभु यीशु मसीह के गीत गाए गए और ईसाई समुदाय के लोगों के साथ ही सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस नाटक का मंचन भी किया गया। क्रिसमस को लेकर मसूरी के चर्चाे को लाइटों से सजाया गया है।
क्रिसमस पर पर्व सेंट मेथेडिस्ट चर्च में परंपरा के अनुसार मनाया गया। कोरोना के बाद इस बार क्रिसमस पर उत्साह देखा गया। इस मौके पर प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की गई कि हमारा देश तरक्की करें और सभी लोग मिलजुल कर प्यार से रहें व पूरे विश्व में अमन व शांति बनी रहे। इस मौके पर चर्च में प्रार्थना सभा एवं प्रभु यीशु मसीह के गीत गाए गए और बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ईसाई समुदाय के लिए यह सबसे बड़ा पर्व है और यह पर्व पूरे विश्व में बनाया जाता है तथा इस पवित्र दिन पर पूरे विश्व की शांति के लिए प्रार्थना की गई है। मसूरी के अन्य चर्चाे में भी क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ईसाई समाज के लोगों ने घरों को साफ सुथरा कर लाइटिंग की व क्रिसमस पर बनने वाले विशेष के केक को काटा व इस मौके पर बनने वाले पकवान परोसे। इस मौके पर सभी धर्म के लोगों ने ईसाई समाज के लोगों को र्क्रिसमस की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button