FeaturedUttarakhand News

जल संस्थान कार्यालय पर मटका फोड़कर प्रदर्शन करते कांग्रेसजन

देहरादून। आज 20 मई को कांग्रेस ने जल संस्थान दिलाराम चौक स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय के सामने पेयजल की समस्या के समाधान के लिए मटका फोड़कर प्रदर्शन करते हुए पेयजल समस्या के समाधान की मांग की। इस अवसर पर चेतावनी दी गई कि जल्द ही पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कार्यालय में तालाबंदी की जायेगी।
यहां पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में आज कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों ने दिलाराम बाजार स्थित जल संस्थान में अधिशासी अभियंता के कार्यालय के सम्मुख मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया और कांग्रेसजनों ने अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपते हुए पेयजल समस्या एवं सीवर लाईनों की समस्या के समाधान की मांग की।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में लालचन्द शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि ग्रीष्मकालीन ऋतु प्रारम्भ हो चुकी है तथा प्रत्येक वर्ष गर्मी शुरू होते ही कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगता है। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में भीषण गर्मी प्रारम्भ हो चुकी है ऐसे में देहरादून महानगर के विभिन्न स्थानों जिनमें मुख्य रूप से ओंकार रोड़,चुक्खूवाला, गुरूनानक स्कूल के निकट,कम्बोज वाली गली, आरजीएम प्लाजा आदि कई स्थानों में पेयजल संकट गहराने लगा है।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने यह भी कहा कि देहरादून महानगर के कई क्षेत्रों में हाल ही में डाली गई सीवर लाईन जगह-जगह चोक हो चुकी है तथा सीवर का गन्दा पानी नालियों एवं सड़कों पर फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि जिसके चलते आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि राजपुर रोड़ जैसी मुख्य जगहों पर सीवर लाईन का कार्य नहीं हो पाया है जिसे शीघ्र कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देहरादून महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की सप्लाई ठीक करवाने एवं चोक पड़ी सीवर लाईनों को ठीक कराया जाये।
इस अवसर पर वार्ड नम्बर 17 चुक्खुवाला के पार्षद अर्जुन सोनकर ने चेतावनी दी है की अगर जल संस्थान द्वारा क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या से जल्द ही राहत नहीं दी गई तो जल संस्थान कार्यालय पर तालाबंदी की जायेगी।
इस अवसर पर प्रदर्शन करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा,पूर्व विधायक राजकुमार,मोहन कुमार काला प्रदेश प्रवक्ता,प्रकाश नेगी पूर्व पार्षद,अमित भण्डारी पार्षद, सुनील बांगा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष,कैलाश अग्रवाल वार्ड अध्यक्ष,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर,संजय जायसवाल, सिद्दीकी,संदीप,आशू रतूड़ी, सौरभ थापा,राधा सैनी,सोनू फरासी,पायल जायसवाल,असद,अंबिका,रिंकू सोनू पुजारी,असद खान,मोनू आदि कांग्रेसजन व क्षेत्रवासी मौजूद रहे 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button