FeaturedUttarakhand News
भंडारागार निगम में 50 फ़ीसदी रिक्त पदों को शीघ्र भरे विभाग – मोर्चा

भंडारागार निगम में 50 फ़ीसदी रिक्त पदों को शीघ्र भरे विभाग – मोर्चा
विकासनगर – जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम के ढांचे में 121 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इन पदों के सापेक्ष मात्र 61 कार्मिक ही कार्यरत हैं यानी 59 पद रिक्त चले आ रहे हैं । उक्त रिक्त पदों में भंडार सहायक 11,
भंडार अधीक्षक 5, सहायक लेखाकार 2, प्राविधिक अधिकारी 3, प्राविधिक सहायक 4, भंडार पाल 2, कनिष्ठ सहायक 5, डस्टिंग ऑपरेटर 5, अनुसेवक / चौकीदार 8, लेखाकार 2, कंप्यूटर ऑपरेटर 3 आदि कई अन्य पद रिक्त चले आ रहे हैं । रिक्त पदों पर पदोन्नति न होने के चलते कार्मिकों को पदोन्नति लाभ नहीं मिल पा रहा है ।
अगर रिक्त पदों पर पदोन्नति हो जाती है तो उक्त रिक्तियों के स्थान पर नई भर्ती से बेरोजगारों को मौका मिल सकता है । मोर्चा कार्मिकों / बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र ही शासन में दस्तक देगा ।


