FeaturedUttarakhand News

जनता की समस्याओं पर डीएम की पैनी नजर… गंभीर मामलों में तुरंत एक्शन

इलम सिंह चौहान

देहरादून में दो बहनों की फरियाद पर जिला प्रशासन ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। पिता की मृत्यु के बाद पढ़ाई और मकान दोनों संकट में थे… लेकिन डीएम सविन बंसल के हस्तक्षेप से चित्रा को आज ही बीकॉम ऑनर्स में दाखिला मिल गया है। पढ़ाई और किताबों का पूरा खर्च जिला प्रशासन और संस्थान मिलकर उठाएंगे।

जिलाधिकारी कार्यालय में चित्रा और हेतल ने अपनी व्यथा सुनाई। पिता की मौत के बाद न सिर्फ पढ़ाई रुक गई थी बल्कि बैंक भी घर खाली कराने का दबाव बना रहा था। मामला सुनते ही डीएम हरकत में आए और चित्रा को प्रशासन के सारथी वाहन से कॉलेज भेजकर उसी दिन दाखिला कराने के निर्देश दे दिए।

चित्रा की पढ़ाई, आवाजाही और किताबों का समस्त व्यय जिला प्रशासन व संस्थान वहन करेगा ।
ऋण माफी के अनुरोध पर डीएम ने एलडीएम और एसडीएम को ऋण बीमा से संबंधित पूरी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने को कहा है।

जिला प्रशासन की नई त्वरित कार्यशैली से लोगों को राहत मिल रही है। डीएम खुद गंभीर मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे प्रभावित परिवारों को समयबद्ध न्याय मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button