FeaturedUttarakhand News

बार्लोगंज स्पोर्टस क्लब की नई कार्यकारणी का गठन।

बार्लोगंज स्पोर्टस क्लब की नई कार्यकारणी का गठन।

मसूरी। बार्लोगंज स्पोर्टस क्लब मसूरी के वार्षिक चुनाव में ओपी थपलियाल को पुनः अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व आम सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें गत वर्ष संस्था के माध्यम से किए गये समाज सेवा, धार्मिक व खेल गतिविधियों आदि के कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से रखी गई। बार्लोगंज स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बार्लोगंज स्पोर्टस क्ल की बैठक आयोजित की गई जिसमें नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें ओपी थपलियाल को पुनः अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया वहीं अन्य पदों पर भी निर्विरोध चुनाव किया गया जिसमें सहायक अभियंता त्रेपन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष रजनीश कंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर शाही, सह सचिव यशपाल रावत, संयोजक राज क्षेत्री, लेखा निरीक्षक जगदीश प्रकाश, प्रचार सचिव संदीप सैम, मीडिया प्रभारी जितेंद्र रावत, संरक्षक सुरेंद्र लाल, सलाहकार बलवंत रावत व वेदप्रकाश थपलियाल को चुना गया। इसके साथ ही दिनेश रावत नाटय सचिव व निखिल गोयल को खेल सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ओपी थपलियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि जिस दायित्व को सौंपा गया है उसे पूर्व की भंाति संगठन व समाज हित में कार्य कर पूरा किया जायेगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने नई कार्यकारणी को बधाई दी व कहा कि बार्लोगंज स्पोर्टस क्लब खेलों के साथ ही सामाजिक कार्यों में पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों को निभाता है उन्होंने संस्था को विश्वास दिलाया कि जो भी उनसे सहयोग होगा किया जायेगा। इस मौके पर पालिका सभासद सरिता कोहली, सुरेश थपलियाल, सुरेश कुकार अन्नू, सतीश बलोनी, योगेश जोशी, अनिल सैनी, हरि भंडारी, मोनू जाटव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button