FeaturedUttarakhand News

लाखा मंडल भाजपा मंडल कंवासी की पूर्व उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

देहरादून आज 21 मई को भाजपा मंडल चकरोता कंवासी की पूर्व उपाध्यक्ष बचना शर्मा के नेतृत्व मे क्षेत्रवासियों ने चकरोता की जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि


1- लाखमंडल मे एक महिला हॉस्पिटल का निर्माण किया जाये।
2- लाखामंडल को धामों मे घोषित किया जाये।
3- लाखामंडल में बस सेवा शुरू की जाये क्योंकि चकरोता मे हमेशा यात्री घूमने आते हैँ।
4- लाखामंडल मे एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाये जिससे घूमने आये यात्रियों को समस्या से निजात मिल सके।
5- लाखामंडल मे एक जनसेवा केंद्र खुलावाया जाये जिससे क्षेत्र की जनता को अपने कागज बनवाने मे आसानी रहे.
6- चकरोता मे सरकारी विभाग जैसे पीoडब्लूoडी विभाग, सिंचाई विभाग,पर्यटन विभाग,पेयजल विभाग, लघु सिंचाई विभाग आदि खोले जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button