FeaturedUttarakhand News
संत निरंकारी मिशन मसूरी ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, को नगर निगम कार्यालय श्रीनगर गढ़वाल में नगर निगम की मेयर ने किया सम्मानित


मेयर ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा मानवता हित में किए जा रहे आध्यात्मिक, सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्य अनुकरणीय हैं। रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक आपदाओं के समय मिशन द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की भी सराहना की गई। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद एवं संत निरंकारी मिशन के ब्रांच विकास नगर के मुखी नरेंद्र कुमार राठौड़, ज्ञान प्रचारक महात्मा ज्ञानेश्वर गुरुंग जी, ज्ञान प्रचारक महादेव कुड़ियाल जी, ज्ञान प्रचारक धर्मेंद्र पायल जी, सुरेंद्र कथूरिया जी, इलम सिंह चौहान जी, मोहित कुमार जी, हिमांशु जी, आदि मौजूद रहे।