FeaturedUttarakhand News

लंबी बीमारी के बाद देहरादून पहुंचे हरीश रावत, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

दीपक सैलवान।

देहरादून। लंबी बीमारी के बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर दिल्ली से देहरादून पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।

इस दौरान हरीश रावत ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को भी नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत किया और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, लाल चंद शर्मा,वीरेंद्र पोखरियाल, महेश जोशी आदि कांग्रेस कार्यकरता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button