FeaturedUttarakhand News

धर्मावाला में 3.50 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, आदूवाला में 100 मीटर सड़क का शिलान्यास

इलम सिंह चौहान 

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा—गांवों में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता पर

देहरादून जनपद की सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धर्मावाला में मंगलवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 3.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का लोकार्पण किया। इसके अलावा ग्राम आदूवाला में 100 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के निर्माण कार्य का पूजन कर शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के गांवों और बस्तियों में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जरूरत के अनुरूप छोटे और आवश्यक निर्माण कार्यों को भी कराया जा रहा है।

धर्मावाला में सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलने की बात कही गई। वहीं, आदूवाला में प्रस्तावित सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

लोकार्पण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण पर प्रसन्नता जताई और विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button