FeaturedUttarakhand News

भूकंप के झटकों का असर मसूरी में भी, एक मकान में दरार पड़ी।

भूकंप के झटकों का असर मसूरी में भी, एक मकान में दरार पड़ी।

मसूरी। उत्तर भारत सहित चीन व नेपाल में आये भूकंप का असर मसूरी में भी देखने को मिला। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग डर गये व घरों से बाहर निकल गये वहीं जो लोग कार्यालयों में थे उन्होंने भी झटके महसूस किए गये।
मसूरी में करीब तीन बजे भूकंप के झटके महसूस किए गये। हालांकि कहीं कोई नुकसान की खबर नहीं है लेकिन मालरोड स्थित एक मकान में दरारें पड़ गई है। मालरोड स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा के घर की दीवार पर भूकंप के झटके से दरारें पड़ं गयी जिससे वह घबरा गये व घर से बाहर निकल आये। आपदा प्रबंधन विभाग की जानकारी के अनुसार भूकंप 5.5 रिक्टर का बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। नेपाल में भूकंप की तीव्रता 6.2 नापी गई है। लगभग डेढ मिनट तक दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तराखंड और लखनऊ तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने बताया कि वह सोफे पर बैठकर न्यूज सुन रहे थे तभी झूमर हिलने लगा व तुरंत बाहर आये इस बीच न्यूज आई कि उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गये तो वह थोड़ी देर बाद अंदर आये तो देखा कि दीवार पर दो फुट लंबी दरार आ गयी व गैलरी में बिजली के मीटर लगे हैं वहां पर दीवार अंदर धंस गई हालांकि बड़ा नुकसान नहीं है लेकिन जब झूमर हिला तो दहशत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button