FeaturedUttarakhand News

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति की सभा मे हिन्दू नववर्ष /संवत 2081 की पूर्व संध्या पर भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी पर दीप उत्सव

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति की सभा मे हिन्दू नववर्ष /संवत 2081 की पूर्व संध्या पर भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी पर दीप उत्सव
देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा हिन्दू नववर्ष /विक्रम संवत 2081 की पूर्व संध्या पर भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी मे 2081 दीप प्रज्लवित कर हिन्दू नववर्ष व संवत 2081 का स्वागत किया गया।


मुख्य अतिथि गंगा सभा हरिद्वार के अध्यक्ष नितिन गौतम व अन्य गणमान्य अतिथियो से आचार्य शशिकांत दुबे ने सूक्ष्म पूजा करवाई।
मुख्य अतिथि ने कहा की हिन्दू नवर्ष /संवात 2081 का स्वागत सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए समिति द्वारा आयोजित करना प्रशांसनीय है। ब्राह्मण समाज युगो युगो से एक सभ्य समाज की स्थापना मे अपना योगदान देता आया है।
देवभूमि उत्तराखंड मे माँ गंगा व माँ यमुना के मध्य स्थित द्रोणनगरी द्वापर युग की साक्षी है आचार्य द्रोण की तपस्थिली यह घाटी नगर बनते बनते शिक्षा व सभ्यता का केंद्र बनी।
उन्ही आचार्य द्रोण के गुरु विष्णु के छठे अवतार चिरंजीव भगवान परशुराम जी को समर्पित यह प्रथम सार्वजनिक स्थान /चौक समिति के अथक प्रयासों का प्रमाण है। समिति बहुत ही ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसकी कुछ समय पूर्व तक इस क्षेत्र मे कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। हम सब ब्राह्मण बंधु सौभाग्यशाली है की हमें इस चौक पर दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से नव सवंत 2081 का स्वागत करने का अवसर मिल रहा है।
भगवान केदारनाथ मंदिर के पूजारी पंडित शशांक उपाध्याय ने कहाँ की समिति पर बाबा केदार का आशीर्वाद है। भगवान शिव के उपासक भगवान परशुराम के प्रतिनिधि के रूप मे समिति पूर्ण निष्ठा से कार्य करते हुए समर्पित है।
समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहाँ की जल्द ही भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी पर परशुराम जी की भव्य प्रतिमा,प्रतीक चिन्ह व धर्म ध्वजा लगाई जाएगी।
भगवान परशुराम चौक पर स्थित फवारा पार्क पर भगवान परशुराम चौक के बोर्ड लगाए जा चुके है।
दिनांक 21 अप्रैल 2024 को भूमि पूजन के साथ प्रतिमा स्थापित करने हेतु चबूतरे का निर्माण आरम्भ होगा।
10 मई 2024 अक्षय तृतीया चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्म दिवस पर भव्य कार्यक्रम के साथ प्रतिमा को लोकार्पण होगा व भण्डारे का आयोजन होगा।
उपरोक्त कार्यक्रम को भव्य रूप से करने मे दस लाख रुपये से अधिक की आवश्यकता होगी समिति के सभी सदस्य अपनी सुविधानुसार स्वंय व अपने माध्यम से आर्थिक संसाधन जुटाने का कार्य आरम्भ करते हुए 20 अप्रैल 2024 तक समिति मे अपना आर्थिक योगदान प्रदान करेगी जिससे देवभूमि की राजधानी देहरादून मे भगवान परशुराम को समर्पित इस चौक मे सभी का सहयोग सम्मलित हो।
भव्य कार्यक्रम को करने के लिए समिति आर्थिक रूप से सक्षम ब्राह्मण जनो का सहयोग लेने का प्रयास कर रही है समिति के पूर्व निर्णय के अनुसार समिति के संरक्षक मंडल से आर्थिक योगदान मे भूमिका निभाने का आग्रह किया गया है व समिति भी अथक प्रयास से इस कार्यक्रम हेतु आर्थिक संसाधन जुटाने का प्रयास कर रही है। समिति ने पूर्व मे यह निर्णय लिया था की इस कार्य मे जो भी इकयावन हज़ार रुपये या अधिक का सहयोग करेंगे उनके नाम विशेष सहयोगी के रूप मे शिलापट पर अंकित किये जायेंगे। इस कार्य मे आठ सहयोगी अब तक समिति को उपलब्ध हो गए है।
मुख्य अतिथि नितिन गौतम, पंडित शशांक उपाध्यय,समिति के संरक्षक पवन शर्मा,श्री वी के शर्मा,अमृता शर्मा,आभा बड़थवाल समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,सचिव रुचि शर्मा,उत्तराखंड प्रदेश महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ,जिला देहरादून अध्यक्ष अनुराग गौड महासचिव संजय मिश्रा,रामगोपाल शर्मा,प्रमोद शर्मा,राजेश शर्मा,अभय उनियाल,दीपक शर्मा,संगीता शर्मा,राजू,प्रेम खुराना,आशीष शर्मा,शक्ति सागर कौशिक,विशाल कौशिक, आर्याश शर्मा,अतुल अमोली,वासु वशिष्ठ आदि सम्मलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button