FeaturedUttarakhand News

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार पर साधा निशान, इंडिया गठबंधन को जिताने का आहवान।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार पर साधा निशान, इंडिया गठबंधन को जिताने का आहवान।

मसूरी। इंडिया गठबंधन के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मसूरी में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को समर्थन देने की बात कही वहीं उन्होंने प्रदेश के पांचो लोकसभा क्षेत्र में जाकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए अभियान चलाने की बात कही।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में देने का कार्य कर रही है और देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है वहीं अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों की सीबीआई संस्तुति देने से कतरा रही है, उन्हें भय है कि सीबीआई जांच होने के बाद भाजपा के कई बड़े चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल रैफर सेंटर बने है, 16 सौ स्कूल बंद होने के कगार पर हैं, पलायन रूक नहीं रहा, पलायन आयोग की शिफारसें प्रदेश सरकार मानने को तैयार नहीं है। भूकानून पर प्रदेश सरकार का रवैया ठीक नहीं है। उत्तराखंड में स्थानीय उत्पादों व फलों का समर्थन मूल्य नहीं है, युवाओं को अग्निवीर योजना से भ्रमित किया जा रहा है। भाजपा के पास विकास का कोई मॉडल नहीं है, केवल राम के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्हांेने कहा कि चुनाव बांड का 60 प्रतिशत पैसा भाजपा के पास है, जो सरकार का विरोध करता है उसके पीछे ईडी व सीबीआई को लगा रहे हैं, जब देश में चुनाव आयोग प्रशासन चला रहा है तो केजरीवाल को गिरफतार कैसे किया। जो भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल हो रहे वह पाक साफ बन जा रहे है। पूरे चुनाव में किसी नेता की नहीं केवल मोदी का चेहरे पर चुनाव लड़ रहे हैं जो तानाशाही का प्रतीक है। उन्होंनेे कहा कि इस चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का कार्य करेगी व इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशी उत्तराखंड से जीतेंगे व देश में गठबंधन की सरकार बनेगी। इस मौके पर सीपीएम के शहर सचिव भगवान सिंह चौहान, एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा, त्रिलोक चौहान, विक्रम बलूड़ी, गब्बर सिंह धनाई आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button