Nirankari News

मध्यरात्रि को दो वाहन गिरे एक की मौत 9 घायल।

मध्यरात्रि को दो वाहन गिरे एक की मौत 9 घायल।

मसूरी। हाथी पांव क्षेत्र के लंबी धार में मध्यरात्रि को दो वाहनों के खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। जिसमंे एक की मृत्यु होगई व नौ घायल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकाल कर उप जिलाचिकित्सालय लंढौर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को देहरादून हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई।


पुलिस ने बताया कि हाथी पावं के लंबीधार में मध्यरात्रि को दो वाहन अलग अलग गिर गये जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पर्याप्त पुलिस बल मय आपदा उपकरण रस्सी, टार्च, स्ट्रेचर सहित घटनास्थल पर पहुंचे। लम्बीधार माइन्स के पास एक वाहन ब्रीजा सं0 यूके 07डीएल 1140 सड़क से करीब 100-150 फीट गहरी खाई में गिरी थी। पुलिस बल ने स्थानीय लोगों की मदद से गम्भीर रूप से घायल 5 व्यक्तियों को भारी बारिश व घने कोहरे के बीच बामुश्किल खाई से निकालकर 108 एम्बुलेन्स की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। तथा वहां से करीब 01 किमी आगे नाग मन्दिर की तरफ गोला रोड के पास एक वाहन होण्डा सिटि सं0 डीएल 4सीएएच 3800 सड़क से करीब 150-200 फीट गहरी खाई में गिरी थी। पुलिस बल ने वहां भी स्थानीय लोगों की मदद से गम्भीर रूप से घायल 5 व्यक्तियों को भारी बारिश व घने कोहरे के बीच बामुश्किल खाई से निकालकर 108 एम्बुलेन्स की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। तथा इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया। ब्रीजा में सवार घायलों में राहुल चौहान 27 वर्ष पुत्र देवेन्द्र सिंह चौहान निवासी रतनपुर, शिमला बाईपास देहरादून, नितिन सिंह 27 वर्ष पुत्र दिलीप सिंह नेगी निवासी शिमला बाईपास देहरादून, दिव्यांशु 21 वर्ष पुत्र केशर सिंह नेगी निवासी शिमला बाईपास देहरादून, आशीष मेहर 22 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी किशन नगर चौक देहरादून, है वहीं मृतक कुलदीप पंवार 27 वर्ष पुत्र भरत सिंह पंवार निवासी शिमला बाईपास देहरादून थे।
वहीं होण्डा सिटि कार में घायल व्यक्तियों में घायल आदित्य कुमार 27 पुत्र महेश कुमार निवासी सुभाष नगर देहरादून, राशिद 20वर्ष पुत्र करीम शाह निवासी आईएसबीटी देहरादून, शान 30 वर्ष पुत्र शेख अलीमुद्दीन अंसारी निवासी आईएसबीटी देहरादून, विवेक 20 वर्ष पुत्र मनोज दूबे निवासी सुभाष नगर देहरादून व दिव्यानी 20 वर्ष पुत्री नवीन निवासी सुभाष नगर देहरादून है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button