FeaturedUttarakhand News

पृथ्वी दिवस पर डाकपत्थर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बीएड छात्रों की नाटिका ने जगाई जागरूकता

रासायनिक उत्पादों और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली प्रस्तुति, प्राकृतिक विकल्प अपनाने का आह्वान

डाकपत्थर, 22 अप्रैल 2026:

Earth Day के अवसर पर वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर के बी.एड. विभाग के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम पर आधारित इस प्रस्तुति में रासायनिक पदार्थों और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

यह नाटिका शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल, डाकपत्थर में मंचित की गई, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इसे बड़ी रुचि और उत्साह के साथ देखा। प्रस्तुति में दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले डिटर्जेंट, शैम्पू, टॉयलेट क्लीनर और अन्य रासायनिक उत्पादों से जल, मिट्टी और जलीय जीवों को होने वाले नुकसान को उजागर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि बहुखंडी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए रासायनिक उत्पादों के स्थान पर रीठा, भीमल, बायो-एंजाइम, नींबू और सिरका जैसे प्राकृतिक विकल्प अपनाने की आवश्यकता है, जो सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी हैं।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण सहित दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही बी.एड. के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह आयोजन न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दे गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button