FeaturedUttarakhand News

गोकलवाला आंगनवाड़ी केंद्र में महिला कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम

बाल विकास परियोजना विकासनगर के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

इलम सिंह चौहान

विकासनगर, 26 जुलाई।
बाल विकास परियोजना विकासनगर के अंतर्गत सेक्टर बरोटीवाला के गोकलवाला आंगनवाड़ी केंद्र में शुक्रवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यवेक्षिका ब्राह्मी तोमर द्वारा उपस्थित महिलाओं को विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मी तोमर ने नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY), महालक्ष्मी किट योजना, विवाह पंजीकरण, और एकल महिला सहायता योजना जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को बताया कि 26 मार्च 2010 के बाद जिनका विवाह हुआ है, उनके लिए विवाह पंजीकरण अनिवार्य है, ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर महिलाओं को बताया गया कि इन योजनाओं का उद्देश्य उन्हें आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजनाओं को लेकर अनेक प्रश्न पूछे, जिनके समाधान पर्यवेक्षिका द्वारा मौके पर ही दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button