FeaturedUttarakhand News

सेंटजार्ज कालेज में दशहरा व गांधी जयंती पर राम लीला का मंचन किया गया।

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज के सभागार में विजयदशमी और गाँधी जयंती उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, सुपीरियर एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, सीनियर स्कूल को-ओर्डिनेटर मार्क गौनसाल्विस, मिडल स्कूल को-ओर्डिनेटर अरविंद पँवार और हेड ब्वाय सागर जोशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

काय्रक्रम में स्कूल क्वायर द्वारा हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कक्षा 11 के छात्रों ने एक विशेष असेंबली का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने श्रीराम चंद्र के जीवन को दर्शाते हुए रामलीला का भव्य मंचन किया। छात्रों के अभिनय ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। विद्यार्थियों के गायन और नृत्य ने सबका मन मोह लिया। साथ ही साथ राष्ट्रपति महात्मा गाँधी के जीवन व उनके योगदान को वीडियो प्रैसेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से भावी पीढ़ी और विशेषकर छात्रावासीय विद्यालयों के बच्चों में भारतीय संस्कृति के संवर्धन और विकास के सार्थक प्रयास किए जाते हैं। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने सभी को विजयदशमी और गाँधी जयंती की शुभकामनाएँ दी और कार्यक्रम के आयोजकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, सुपीरियर एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button