FeaturedUttarakhand News
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में किया राशन वितरण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा की कमली भट्ट ने शिवपुरी कॉलोनी स्थित शांति कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे कुष्ठ रोग से पीड़ित एवं दिव्यांगजनों को राशन और आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की।
इस दौरान आश्रम में निवास कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
कमली भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ मनाते हुए जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाना अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदना और अपनत्व के साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है।
उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के साथ जुड़ना सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के तहत कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में कॉलोनी के प्रधान ओमप्रकाश,मीना देवी, सुमित्रा,आरती,संध्या,श्रुति सहित कई लोग मौजूद रहे।




