FeaturedUttarakhand News

डा. भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किया।

डा. भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किया।

मसूरी। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मालरोड स्थित अंबेडकर चौक पर जाकर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

व देश के विकास, समाज के पिछड़े व दबे कुचले लोगों के लिए किए गये कार्याे के लिए उन्हें याद किया गया।
मालरोड लाइब्रेरी अंबेडक चौक पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि डा. अंबेडकर का पूरे देश में याद किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि अंबेडकर ने देश के संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई व समानता का अधिकार देने के लिए उन्हें याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी को प्रण लेना चाहिए कि भारतीय संविधान के तहत देश के विकास में योगदान दें न कि संविधान से छेड़छाड़ करे। उन्होंने सर्व समाज को दिशा दी जिसे याद किया जाना चाहिए। इस मौके पर अखिल भारतीय मजदूर परिषद के प्रदेष उपाध्यक्ष कृष्णा गोदियाल ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया जाना चाहिए उन्होंने जो देश के पिछ़डे व कमजोर संमाज के लोगों के विकास के लिए जो योगदान किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश के संविधान का निर्माण किया व सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा इससे छेडछाड नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सभी को उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके जन्म दिवस पर 14 अप्रैल को शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इस मौके पर महिला काग्रेंस की अध्यक्ष जसबीर कौर ने भी बाबा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि संविधान के रचयिता होने के साथ ही उन्होंने ऐसा संविधान बनाया जो पूरे विश्व में कहीं नहीं है जिसमें हर धर्म, जाति के विकास को बल दिया व कहा कि उन्होंने बच्चों की शिक्षा व जाति धर्म से उपर उठकर देश के विकास में योगदान देने की बात की थी उस पर अमल किया जाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें सभी के हित सुरक्षित हैं विशेष कर उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग को आगे बढाने व समानता की बात की जिसे आज सभी राजनैतिक दलों के लोग मानते हैं। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके बताये मार्ग पर आगे चला जाय व देश के विकास में एक होकर योगदान दिया जाय। इस मौके पर भाजपा में मडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, महामंत्री कुशाल राणा, रमेश खंडूरी,सुनील रतूडी, राजेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button