FeaturedUttarakhand News

घनानंद राजकीय इंटर कालेज लैब के छह ताले टूटे।

घनानंद राजकीय इंटर कालेज लैब के छह ताले टूटे।

मसूरी। घनानंद राजकीय इंटर कालेज की सांइस लैब में चोरी हो गई तथा लैब के छह ताले तोड़ चोर सामान लेकर चले गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच शुरू कर दी।


घनानंद राजकीय इंटर कालेज की मसूरी देहरादून मार्ग पर कालेज गेट से लगे लैब भवन में रात्रि को चोरी हो गई। चोरों ने लैब के छह कमरों के ताले तोड़े व आलमारियों व लैब की वस्तुओं को खंगाला। प्रातः जब प्रधानाचार्य रवि उनियाल कालेज गये तो गेट से जैसे ही अंदर गये तो देखा लैब के दरवाजे खुले हैं व ताले जमीन पर पड़े हैं। उन्होंने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी व पुलिस मौके पर पहुंची व लैब का निरीक्षण किया। चोरों ने एक कटटा कालेज गेट के बाहर ही छोड दिया जिसमें तांबे व पीतल का सामान था। लेकिन अभी यह अनुमान नहीं लगाया जा सका कि चोर कितना सामान ले गये। कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके पर पुलिस गई व चोरी की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button