FeaturedUttarakhand News
उप जिला चिकित्सालय खिलवाड़ कर रहा मरीजों की जान से- मोर्चा


विकासनगर-जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि उप जिला चिकित्सालय, विकास नगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की लापरवाही की वजह से रात्रि कालीन समय में इमरजेंसी के वक्त गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को इलाज नहीं मिल पाता। ऐसे वक्त में जब मरीज के लिए एक- एक सेकंड भारी होता है, ड्यूटी में तैनात चिकित्सक का अपने घर में आराम फरमाना बहुत ही कष्टकारी होता है। इस दौरान मरीज का इलाज कर्मचारियों के हाथों होता है। शर्मा ने कहा कि हालात यह हैं कि इमरजेंसी हेतु रात्रि कालीन समय में तैनात चिकित्सक एक -एक घंटे तक बिस्तर छोड़ने को तैयार नहीं होते, जिस कारण मरीजों की जान पर बन आती है तथा परिजन मरीज को अन्यत्र इलाज हेतु ले जाने को मजबूर हैं ,लेकिन इन सभी बातों से बेखबर सीएमएस को कोई चिंता नहीं है। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय में सफाई के नाम पर सिर्फ गंदगी का साम्राज्य हो रखा है। अगर सीएमएस ने व्यवस्थाएं नहीं सुधारी तो मोर्चा शीघ्र ही इलाज करेगा।