FeaturedUttarakhand News

टौस नदी में डूबकर लापता हुई नाबालिक किशोरी का शव डाकपत्थर बैराज से बरामद

रिपोर्ट:- इलम सिंह चौहान

देहरादून जनपद के कालसी थाना क्षेत्र अंतर्गत टौंस नदी में डूबकर लापता हुई एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का शव एसडीआरएफ की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद डाकपत्थर बैराज से बरामद कर लिया है।


बताते चलें कि रेस्क्यू टीम द्वारा कई घंटों घटना-स्थल से लेकर डाकपत्थर बैराज तक मोटर बोट और गोताखोरों की मदद से लापता हुई लड़की की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया गया।
यह घटना कल 2:30 बजे के आसपास उस समय घटित हुई जब उक्त नाबालिक किशोरी अपने छः साथियों के साथ सहस्त्रधारा मंदिर दर्शन को जा रही थी जिसमें

14 वर्षीय नेहा शाही टोंस नदी पार करते समय पैर फिसलने से नदी के पानी में डूबकर लापता हो गई थी, जिसकी तलाश में स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए।

दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने नाबालिक का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। नाबालिग किशोरी की पहचान नेहा शाही पुत्री हेमराज शाही निवासी राजावाला बाड़वाला विकासनगर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button