FeaturedUttarakhand News
शहर कांग्रेस ने उत्तराखं डमें बढतेे महिला अपराध पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।


वहीं भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने निर्देश पर पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में कहीं न कहीं भाजपा के नेता लिप्त नजर आ रहे हैं इसमें चाहे अंकिता हत्याकांड हो, या हरिद्वार में एक महिला के साथ भाजपा नेता के द्वारा दुराचार का मामला हो या देहरादून में महिला की हत्या कर कूड़े में फेंकने का मामला हो उसमें भाजपा के नेता लिप्त है, लेकिन प्रदेश सरकार उनको सजा देने के बजाय बचाने का प्रयास कर रही है व प्रदेश प्रशासन पर दबाव बना रही है जिसके कारण दोषियों को सजा नहीं मिल पर रही है, कानून भी अपना कार्य नहीं कर रहा है जिसके विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया है वहीं पांच अगस्त को देहरादून में अंकिता हत्याकांड को लेकर व उसमें लिप्त वीआईपी को लेकर प्रदर्शन करेगी जिसमें मसूरी से भी कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके व उन्हें दंण्ड दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इन मामलों को लेकर आगामी दिनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उत्तराख्ंाड में पद यात्रा करेंगे जिसको लेकर 7 अगस्त को देहरादन कांग्रेस भवन में प्रदेश के सभी पूर्व सांसद, विधायक, जिला, ब्लाक, शहर व प्रदेश के पदाधिकारी बैठक में शामिल होगे व उनके कार्यक्रम पर चर्चा करने के बाद केद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर वह दौरा करेगे। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश राव, मेघ सिंह कंडारी, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, सोनी खरोला, महिमानंद, मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वसीम खान, नफीस अहमद, हेमंत ग्रोवर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।