FeaturedUttarakhand News
पार्किंग स्थलों पर ने निर्माण कार्य की जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की


जिनमें नगर पालिका रुद्रप्रयाग के समीप, बदरीनाथ मार्ग एनएच 58 पेट्रोल पंप के समीप पार्किंग निर्माण के लिए डीपीआर 5 करोड़ रुपए से अधिक होने के कारण टीएसी हेतु नियोजन विभाग को प्रेषित किया गया है तथा चोपता बाजार के समीप पार्किंग निर्माण के लिए डीपीआर और टीएसी के उपरांत शासन को प्रेषित किया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि गुप्तकाशी में पार्किंग निर्माण हेतु डीपीआर प्राप्त हो गई जिसमें भूमि लोनिवि के होने के कारण राजस्व एवं लोनिवि के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर भूमि स्थानांतरण की कार्यवाही गतिमान है। ब्यूंगगाड़ एवं फाटा में पार्किंग निर्माण के लिए मुख्य वन संरक्षक आईटी सेल देहरादून को डिजिटल मैप उपलब्ध कराए जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है तथा वन भूमि स्थानातंरण की कार्यवाही गतिमान है तथा गुलाबराय मैदान में पार्किंग निर्माण हेतु राजस्व एवं लोनिवि द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया है तथा वन भूमि स्थानांतरण की कार्यवाही गतिमान है।