नाबालिग बालक को 24 घंटे में सकुशल बरामद कर दून पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Police Online NewsMay 30, 2026
0 5 1 minute read
देहरादून, 28 मई 2026। थाना सेलाकुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालक को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को सेलाकुई निवासी एक महिला ने थाना सेलाकुई में सूचना दी कि उनका नाबालिग पुत्र किसी बात को लेकर डांट पड़ने से नाराज होकर बिना बताए घर से चला गया है। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
सूचना पर थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 63/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की गई। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने बालक के घर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से गुमशुदा बालक की सूचना प्रसारित की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अथक प्रयासों के चलते 28 मई 2026 को बालक को बिहारीगढ़, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।
बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने दून पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।