FeaturedUttarakhand News
इंतजार समाप्त, नगर पालिका परिषद शपथ ग्रहण समारोह आज।


नगर पालिका परिषद की नई बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह आज 7 दिसंबर को प्रातः साढे दस बजे होगा। आखिर लंबे इंतजार के बाद वह घड़ी आ ही गई जिसका नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को इंतजार था। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने कहा कि शपथ ग्रहण की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को एसडीएम हरि गिरी शपथ दिलायेंगे जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी व विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री अध्यक्ष श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व प्रातः साढे आठ बजे नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में हवन किया जायेगा। टाउन हाल में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत, मंत्री गणेश जोशी के जन संपर्क अधिकारी मनोज जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ता व नगर पालिका के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।