भाजपा महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष बनने पर पुष्पा पडियार का स्वागत किया।
मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा पडियार के महानगर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनने पर उनका मसूरी में स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा किक भाजपा को हर स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा।
कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुष्पा पडियार का महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उस पर खरा उतरने व पार्टी को मजबूत करने के साथ ही भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुचाने का कार्य किया जायेगा। इस मौके पर पुष्पा पुंडीर, रीता खुल्लर, अनीता सक्सेना, राजेश्वरी नेगी, नमिता कुमाई, प्रभा बर्त्वाल, चंद्रकला सयाना, राधा आनंद, नरेंद्र पडियार, अवतार कुकरेजा, कपिल मलिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूूद रहे।