FeaturedUttarakhand News

को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती घोटाले में हुए करोड़ों रुपए के लेनदेन की जांच क्यों नहीं कर रहा राजभवन: मोर्चा

 मास्टरमाइंड सहकारिता मंत्री की सर परस्ती में हुआ ये घोटाला। नौकरी पाये लोगों के खातों से हुआ है करोड़ों का लेनदेन

सिफारिश विहीन खा रहे दर -दर की ठोकरें। सहकारिता मंत्री घोटाले के मामले में हों बर्खास्त। विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की सर परस्ती में ऑपरेटिव बैंक भर्ती घोटाला हुआ, जिसमें प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष तौर पर करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ, जिसकी पुष्टि बैंक खातों से की जा सकती है।नौकरी पाये लोगों के खातों की बैंक डिटेल से 10 से 15 लाख रुपए अभ्यर्थियों ने अपने खातों से लेनदेन किया। मोर्चा लगातार भर्ती घोटाले में हुए लेनदेन की जांच की मांग कर रहा है,लेकिन सहकारिता मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि इनकी मिली भगत के चलते ही ये सारा फर्जीवाड़ा हुआ। इस मामले में मोर्चा द्वारा राज भवन के खिलाफ भी आंदोलन किया गया, लेकिन राजभवन कान में तेल डालकर सोया हुआ है,जिससे प्रतीत होता है कि उक्त मामले में राजभवन की भी मौन सहमति है ! नेगी ने कहा कि सहकारी बैंक चतुर्थ श्रेणी (सहयोगी, गार्ड) भर्ती वर्ष 2022 में भारी अनियमितता हुई, जिसके तहत भर्ती में भारी लेनदेन व भाई भतीजावाद हुआ तथा बैंकों में कार्यरत अधिकारीगण व पदाधिकारी गणों ने अपने निकट संबंधियों, रिश्तेदारों को नियुक्तियां प्रदान करने में अपने माध्यम से मोटी रकम भेंट की, जिसमें नियमों को तार- तार करने का काम किया गया। नेगी ने कहा कि उक्त घोटाले के मामले में गठित जांच कमेटी द्वारा जनपद देहरादून,उधम सिंह नगर व पिथौरागढ़ की रिपोर्ट लगभग तीन- साढ़े तीन वर्ष पूर्व यानी 20 जून 2022, 2 सितंबर 2022 व 26 सितंबर 2022 के द्वारा शासन को सौंप दी थी | नेगी ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश के सहकारी बैंकों में 423 चतुर्थ श्रेणी (सहयोगी, गार्ड) कर्मचारियों की भर्ती कराई गई थी, जिसमें देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ व उधम सिंह नगर जनपद में बड़े पैमाने पर जालसाजों ने भर्ती घोटाले को अंजाम दिया था ,जिसको लेकर सरकार ने 01अप्रैल 2022 व 4 अप्रैल 2022 को जांच कमेटी गठित की थी। सचिव, सहकारिता भी बैंक भर्ती में हुए घोटाले की पुष्टि कर चुके हैं। आज मामला सिर्फ और सिर्फ बैंक भर्ती में हुए लेन देन की जांच से संबंधित है। मोर्चा राजभवन से फिर मांग करता है कि उक्त बैंक भर्ती के दौरान बैंक खातों से हुए करोड़ों रुपए के लेनदेन की जांच कराकर सहकारिता मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने का काम करे। पत्रकार वार्ता में- प्रवीण शर्मा पिन्नी व पछवादून अध्यक्ष अमित जैन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button