FeaturedUttarakhand News

युवा दिवस नैनबाग इंटर कालेज में धूमधम से मनाया गया, क्विज व निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

युवा दिवस नैनबाग इंटर कालेज में धूमधम से मनाया गया, क्विज व निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

मसूरी। मसूरी के निकटवती राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल की एनएसएस ईकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमिता श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विवेकानंद के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छा़त्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के सभागार में आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्राचार्य सुमिता श्रीवास्तव ने स्वयं सेवियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमारे देश में प्रत्येक 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के मानव निर्माण, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण के संबंध में विचारों को साझा किया। विवेकानंद के द्वारा दी गई मूल्यवर्धक शिक्षा वर्तमान में भी प्रासंगिक है अर्थात युवाओं को विवेकानंद की शिक्षाओं को ग्रहण करना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने वर्ष 2024 की थीम ’विकसित युवा विकसित भारत’ की जानकारी दी। विवेकानंद ने 1893 ई0 में शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में जो दरिद्र नारायण की कथा सुनाई थी उसकी जानकारी दी और कहा कि विवेकानंद ने अन्न को ही ब्रह्म माना था उनका मानना था कि दुखी मानव, पीड़ित मानव और समाज का सबसे असहाय मानव ही मेरा धर्म है यही मेरा देवता है। अर्थात मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसके पश्चात स्वयंसेवियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 ब्रीश कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष परमानंद चौहान, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष संदीप कुमार, राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ0 मधुबाला जुवाँठा, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष चतर सिंह, भुवन चंद्र डिमरी, अनु सेवक रोशन रावत व अनिल सहित स्वयंसेवी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button