FeaturedUttarakhand News
त्यूनी थाना पुलिस ने 2 मादा घुरड के शव के साथ 5 शिकारी अभियुक्त मय रायफल व 10 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार


उसी दौरान सामने से दो सफेद रंग की कार एच पी नंबर की आई जिसको चेकिंग हेतु रोका गया। पूछताछ में ड्राइवर इधर उधर की बाते करने लगा। पुलिस को शक होने पर वाहनो की चेकिंग की गई तो दोनों कारो के अंदर पांच व्यक्ति बैठे थे व पीछे डिग्गी में 1-1 घुरल (घुरड़) के शव रखे थे । जिसके संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया कि रात को हम लोग शिकार पर निकले थे और हमने उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में शिकार कर ये दो घुरड़(घुराल) मारे है । जिनको हम हिमाचल ले जा रहे थे अभियुक्तों की गाड़ियों की तलाशी मे एक टेलिस्कोप लगी रायफल और दस जिंदा कारतूस बरामद हुए । लाइसेंस तलब करने पर उक्त अभियुक्तों के पास हिमाचल प्रदेश का लाइसेंस बरामद किया गया ।अभियुक्तों का यह जुर्म वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 ओर 30 आर्म्स एक्ट और धारा 34 आईपीसी का उलंघन है अतः उक्त अभियुक्तों को इनके जुर्म से अवगत करा कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के नाम पता 1. नरेश पुत्र राजेंद्र सिंह ग्राम सेकंड थाना रोड जिला शिमला हिमाचल प्रदेश, 2 कुशाल रावत पुत्र जगत सिंह रावत ग्राम मोहरा थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष 3 सुनील पुत्र श्री रामेश्वर ग्राम खरोसा पोस्ट ऑफिस रोड थाना रोड जिला शिमला हिमाचल प्रदेश 4 दिनेश पुत्र श्री रणवीर सिंह सरस्वती नगर राजू पाल जिला शिमला हिमाचल प्रदेश 5 लेखराज पुत्र श्री जगदीश ग्राम सर्कल थाना रोड जिला शिमला हिमाचल प्रदेश है।