FeaturedUttarakhand News

दिल्ली, एम पी क्लब में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रन्तिकारी मोर्चा की चिंतन बैठक का किया गया आयोजन।

दिल्ली,10 जुलाई 2022 को राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चिंतन बैठक का आयोजन एमपी क्लब दिल्ली मे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्मानित दुष्यंत गौतम सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा अनूप वाल्मीकि प्रदेश राजस्व मंत्री उत्तर प्रदेश,कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सम्मानित भगवत प्रसाद मकवाना जी पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व निर्देशक एन एच पी सी ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार ने की अतिथि नारी शक्ति प्रोफेसर डॉoकौशल पवार,

विभिन्न प्रदेशों के सफाई कर्मचारी आयोग के(सदस्य)जैसे महाराष्ट्र,उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान के पूर्व (सदस्य) एवं वर्तमान(सदस्य)उपस्थित हुए व बाल्मीकि समाज के उच्च पदों पर बैठे डॉक्टर,इंजीनियर व एडवोकेट,प्रधानाचार्य,पार्षद आदि व संपूर्ण भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी,सदस्य,उपस्थित व रहे।राजस्थान प्रदेश का मान बढ़ाते हुए,सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने मोर्चे का विस्तार करते हुए सम्मानित डॉo शांतिलाल जावा को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर एवं आदरणीय सम्मानित इंद्रमल बरासा जी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। एवं दिल्ली बैठक के प्रथम स्तर में सामाजिक विषयों पर खुली चर्चा की गई स्वतंत्रता के 75 वर्षों में वाल्मीकि समाज की दशा एवं दिशा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत एवं अतिथि द्वारा अपने ओजस्वी विचार रखे गए।राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से 5 पदों पर चुनाव किया गया पुनः भगवत प्रसाद मकवाना को मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।और कार्यक्रम विजेंद्र कुमार हठवाल,जगदीश सोलंकी,गोविंद सारवान वाल्मीकि पिलानी,अमित पवार,भागीरथ सारवान,संदीप,झुंझुनू ,संतोष,विनोद कुमार चावरिया,अशोक कुमार ढिकिया,घनश्याम लोहिया,छगन लाल सोलंकी,सीकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार ढिकिया,प्रदेश संयुक्त सचिव तरुण ढिकिया, गोविन्द सारवान,उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button