FeaturedUttarakhand News

नगर पालिका कप जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता शुरू, निर्मला एवं वाइनबर्ग ने अपने मैच जीते।

नगर पालिका कप जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता शुरू, निर्मला एवं वाइनबर्ग ने अपने मैच जीते।

मसूरी। सर्वे के मैदान में पूर्व सभासद रमेश भारती स्मृति छठवां नगर पालिका कप जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आहवान किया।


सर्वे के मैदान में आयोजित नगर पालिका जूनियर फुटबाल कप प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जोत सिंह गुनसोला ने कहाकि कोरोना के बाद पहली बार प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है इससे निश्चित की खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने खेल मैदान के अभाव पर कहा कि लंबे समय बाद सर्वे का मैदान खुला है वहीं भिलाडू स्टेडियम का कार्य विभिन्न कारणों से रूका है इसके लिए खेल मंत्री से आग्रह किया गया है कि शीघ्र ही इस स्टेडियम के निर्माण को शुरू करवाया जाय। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि उनके समय इस प्रतियोगिता को शुरू किया गया था जिसे मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति लगातार फुटबाल का आयोजन कर रही है। मसूरी खेल एवं सास्कृतिक समिति के महासचिव सेमुएल चंद ने नगर पालिका परिषद का विशेष आभार व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता में लगातार सहयोग किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह मैदान पूर्ण रूप से खिलाडियों के लिए खोला जाय ताकि युवा नशे से दूर रह खेलें। प्रतियोगिता का पहला मैच निर्मला इंटर कालेज व हिलबर्ड स्कूल के बीच खेला गया जिसमें निर्मला इंटर कालेज 5-0 संे विजयी रहा वहीं दूसरा मैच वाइनबर्ग एलन स्कूल व सेंट क्लेयर्स स्कूल के बीच खेला गया जिसमे ंवाइनबर्ग एलन स्कूल 2-0 से विजयी रहा। इस मौके पर खेल एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुरेंद राणा, संयोजक पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, पदमावती भारती, शिवानी भारती, पालिका सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, जसबीर कौर, मनीषा खरोला, आरती अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, महेश चंद, डा. आभास सिंह, राजेश सक्सेना, अरविंद सोनकर, सुनील पंवार, परिवंद रावत, उदित शाह, नरेंद्र कुमार, सर्वे के ओसी अनिल कुमार, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button