FeaturedUttarakhand News

पुलिस ने चैक बाउंस के चार मामलों के वारंटी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने चैक बाउंस के चार मामलों के वारंटी को गिरफ्तार किया।

मसूरी। पुलिस ने वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत चैक बाउंस के आरोपी बिटटू शर्मा को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत मसूरी कोतवाली ने वांछित वारंटी जो चैक बांउस मामले में आरोपी है उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर वांछित वारंटियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस की एक टीम बनाई गई जिस पर पुलिस ने चैक बांउस में 15 मामलों में वांछित चल रहे वारंटी को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त का नाम बिटटू शर्मा पुत्र रामपाल शर्मा निवासी कोहिनूर बिल्डिंग मसूरी हाल निवासी दृमण्डी चौक गुडियां मौहल्ला जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। कोतवाल कोहली ने बताया कि उनके चार वारंट न्यायालय से जारी किए गये हैं। पुलिस टीम में एसएसआई गुमान सिंह नेगी, उप निरीक्षक शोएब अली, कास्टेबल चंद्रवीर, सुनील कुमार शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button