FeaturedUttarakhand News

बलात्कार व पॉस्को अधिनियम के 04 माह से फरार 10000 रुपये के ईनामी अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।

दीपक सैलवान:
बलात्कार व पॉस्को अधिनियम के 04 माह से फरार 10000 रुपये के ईनामी अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।
देहरादून दिनांक: 07-09-2022 को वादी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में अभियोग पंजीकृत कराया गया था कि अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र दारा सिंह चौधरी निवासी ग्राम कुरी तहसील ठाकुरद्वारा पोस्ट जगपुरा थाना दिलारी जिला मुरादाबाद उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। उसके द्वारा लंबे समय तक उसके साथ शारारिक सम्बन्ध स्थापित किये गए। दौराने विवेचना यह तथ्य प्रकाश में आया कि उसके इस कृत्य में उसकी मां सावित्री देवी द्वारा भी पूर्ण सहयोग किया गया व उनकी नाबालिग पुत्री के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर उसका विवाह अपने पुत्र के साथ सब रजिस्टार ऑफिस में पंजीकृत करवाया गया। अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात से ही सावित्री देवी उपरोक्त फरार चल रही थी। दिनांक: 22-12-2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्ता की गिरफ्तारी पर 10000 रू0 का इनाम घोषित किया गया था। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के पते पर टीम भेजकर दबिश दी गई किंतु उक्त ने अपने घर को बदल दिया था।जिस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई साथ ही अभियुक्ता द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात से अपना फोन बंद कर दिया था। तथा किसी से भी फोन पर संपर्क में नहीं थी।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण:- वर्तमान में जनपद मे चलाये जा रहे ’ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान’ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़े दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी थाना नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा एक विशेष टीम गठित कर उपरोक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। उपरोक्त के क्रम में पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी व पतारसी व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक: 31/12/22 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि सावित्री देवी बस के माध्यम से कही जाने की फिराक में है जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्ता को बस अड्डा देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्ता को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
अभियुक्ता: -सावित्री देवी पत्नी दारा सिंह चौधरी निवासी 29 इंदिरा नगर कॉलोनी थाना वसंत विहार देहरादून’
पुलिस टीम:
01: – श्री लोकेन्द्र बहुगुणा, थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी ।
02: – उ0नि0 ना0पु0 योगेश दत्त, व0उ0नि0 नेहरू कालोनी।
03: – म0उप निरीक्षक स्मृति रावत’
04: – का बृजमोहन’
05: – का श्रीकांत ध्यानी
06: – का0 किरण एसओजी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button