FeaturedUttarakhand News

भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित बारिश का पानी सड़कों पर बहने से भारी परेशानी।

भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित बारिश का पानी सड़कों पर बहने से भारी परेशानी।

मसूरी। पर्यटन नगरी में एक दिन की राहत के बाद शनिवार को दोपहर बाद जमकर बारिश हुई जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश इतनी तेज थी कि लोग जहां के तहां खडे हो गये।
भारी तेज बारिश होने से सड़कों पर इस कदर पानी आ गया जैसे नाले खाले व नदी चल रही हो जिसके कारण पैदल चलना कठिन हो गया। मालूम हो कि बरसात सीजन से पहले एसडीएम ने अधिकारियों की बैठक ली थी कि बरसात से पहले बंद नालों को खोल दिया जाय लेकिन न ही लोक निर्माण विभाग ने और न ही पालिका ने इस ओर ध्यान दिया।

जिस कारण सारा पानी सड़कों पर नदी की तरह बहने लगा जिससे लोगों का आना जाना भी बंद हो गया। हालात ऐसे थे कि अगर कोई छोटा बच्चा इस पानी में जाये तो बहने का खतरा हो जाता। नगर पालिका जाने वाले मार्ग पर नाला बंद होने से सारा पानी सड़के से बहकर शहीद भगत सिंह चौक पर आने से पूरे चौक में नदी सा नजारा लग रहा था वहीं कई स्थानों पर सड़कों पर बारिश से मलवा आ गया। भारी बारिश से न्यू मार्केट में कैंपटी फॉल के झरने की तरह पानी बहने लगा वहीं कई दुकानों में भी पानी घुस गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button