FeaturedUttarakhand News

मुख्य सचिव ने महिला आईटीआई मामले में दिए कार्रवाई के निर्देश- मोर्चा

 लगभग 8-10 वर्ष पूर्व बिल्डिंग बनाकर हो गई तैयार थी तैयार । सरकार का करोड़ों रुपए हो रहा है बर्बाद।                           विकासनगर- विकासनगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ढकरानी कॉलोनी में लगभग 10 वर्ष पूर्व बना महिला आईटीआई भवन ,जोकि सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है,को संचालित करने अथवा अन्य प्रयोजन में लाये जाने के मामले में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के आग्रह पर मुख्य सचिव ने सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को कार्यवाही की निर्देश दिए। नेगी ने कहा कि जब यह भवन बनकर तैयार हुआ उसके पश्चात वर्ष 2020 में उक्त महिला आईटीआई को विकास नगर आरटीआई में विलय कर दिया गया। नेगी ने कहा कि वर्ष 2014-15 में लगभग 5 करोड रुपए की लागत से बना महिला आईटीआई भवन विभागीय लापरवाही एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते खंडहर में तब्दील होने का इंतजार कर रहा है। उक्त भवन को पूर्व में सभी सुविधाओं से लैस किया जा चुका था, लेकिन आज तक जिस उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया था, उससे महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाया। एक तरफ जहां सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है, वहीं ठेकेदार रूपी नेता सरकार की योजनाओं पर पलीता लगा रहे हैं। आलम यह है कि जनप्रतिनिधि सिर्फ और सिर्फ ठेकेदारी की कमीशन खोरी पर ही ध्यान दे रहे हैं। मोर्चा को भरोसा है कि शीघ्र ही इसका लाभ जनता को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button