FeaturedUttarakhand News
पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी।


कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन से पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनका लगाव व नेतृत्व उनकी खासियत थी उन्होंने देश के रिजर्वबैेक के गवर्नर, वित्त आयेग, योजना आयोग रहे, देश के वित्तमंत्री व प्रधानमंत्री रहे व देश के आर्थिक विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा उसे भुलाया नहीं जा सकता। देश के कांग्रेस नेतृत्व सहित प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया, पूरा विश्व उनके उदारीकरण से उन्हें जानता है व पूरा जीवन सादगी से जिया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पूरा देश व कांग्रेस परिवार पूर्व प्रधानमंत्री व अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर शोकाकुल है, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढना है। उन्होंने देश के विकास में जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता यही कारण है कि सभी दलों के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस मौके पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, दर्शन रावत, प्रताप पंवार, जगपाल गुसांई, संदीप साहनी, अक्षत वर्मा, पर रमेश भंडारी, जसबीर कौर, वीरेंद्र कैंतुरा, महिमानंद, नागेद्र उनियाल, भगवान सिंह धनाई, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।