FeaturedUttarakhand News

हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई ईद, गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।

हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई ईद, गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में ईद का पर्व पूरे उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर मस्जिदों में ईद की जमात अता की गई व उसके बाद विभिन्न धर्मावलंबियों ने मुस्लिम समाज को ईद की गले लगाकर बधाई दी।


मसूरी में लंढौर जामा मस्जिद, कुलडी जामा मस्जिद, लाइब्रेरी जामा मस्जिद, धोबीघाट जामा मस्जिद व ओकग्रोव ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अता कीव देश में अमन व भईचारे, सुख समृद्धि व खुशहाली की दुआयें मागी। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न धर्मावलंबियों ने मुस्लिम समाज को ईद की बधाई दी। पर्यटन नगरी में ईद का पर्व शांति व सदभाव के साथ मनाई गई। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि इस मुकद्दस मौके पर उन्होंने नमाज के वक्त अपने देश की तरक्की एवम अमन खुशहाली के लिए दुआ मांगी है। इस मौके पर स्थानीय व्यापारी उपेंद्र पंवार ने बताया कि मसूरी में हिन्दू मुस्लिम एकता एक उदाहरण है कि चाहे कोई भी त्योहार हो यहां पर सब लोग मिलकर मनाते हैं और सब लोग एक दूसरे के सुख दुख में साथ देते है। इस मौके पर मोहम्मद असलम खान ने बताया कि नमाज के दौरान देश में अमन शांति की दुआरें मांगी गई वहीं नफीस खान ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है और इसे सब लोग मिलजुल कर मनाते हैं। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शहर कांग्र्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, जगजीत कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, नागेद्र उनियाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button