FeaturedUttarakhand News

श्रीमद भागवत कथा में कृष्ण प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

श्रीमद भागवत कथा में कृष्ण प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

मसूरी। अजय उनियाल स्मृति न्यास के तत्वाधान में पित्रपक्ष में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पंचम दिवस पर भगवान कृष्ण का प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में पहुुचे श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण जन्म को पूरे भव्यता, उत्साह व उल्लास के साथ मनाया इस मौके पर बच्चों को उपहार दिए गये।


राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस पर भगवान कृष्ण प्रकटोत्सव पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कथा व्यास आचार्य कपिल देव शास्त्री ने कहा कि जो भगवान कृष्ण की कथा, भजन, स्मरण करता है उस मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते है, उनका जीवन धन्य हो जाता है। इस मौके पर कथ वाचक आचार्य कपिल देव शास्त्री ने पंचम दिवस पर वामन अवतार व चंद्रवंश की कथा सुनायी वहीं कृष्णजन्मोत्सव पर व्यास ने भगवान कृष्ण से जुड़े अनेक प्रंसगों व उनकी लीलाओं का वर्णन किया जिसे सुन श्रोता भक्तिमय हो गये। कथा के दौरा बाल व्यास अर्जित नारायण ने श्लोंको से जहां श्रोताओं को मुग्ध किया वही भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। भगवान कृष्ण के जन्म पर पूरा सभागार जयकारों से गूंज गया व श्रद्धालुओं ने बच्चों को उपहार व मक्खन मिश्री वितरित की। इस मौके पर आचार्य सुनील नौटियाल, आचार्य मस्तराम नौटियाल, संदीप जोशी, आचार्य शेखर सेमवाल, संजीत लेखवार, अनिल नौटिया, निखिल बहुगुणा, कथा संयोजक नागद्र उनियाल, अनिल गोदियाल, देवेंद्र उनियाल, नरेंद्र पडियार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजू रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button