FeaturedUttarakhand News

कृतिदेव यहां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाये जाने को लेकर बैठक में निर्णय।

मसूरी। स्वतंतत्रा दिवस को धूम धाम व उत्साह से मनाये जाने को लेकर नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः नौ बजे ध्वजारोहण होगा जबकि सार्वजनिक ध्वजारोहण गांधी चौक पर 11 बजे प्रातः होगा।
पालिका सभागार में स्वतंत्रता दिवस को मनाये जाने को लेकर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को सभी स्कूलों के बच्चे प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी करेंगे, व उसके बाद नौ बजे विद्यालयों सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। वहीं सार्वजनिक ध्वजा रोहण गांधी चौक पर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी करेंगे व अगर वह नहीं आ पाये तो पालिकाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जायेगा, जिसमें 12 अगस्त को मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से छावनी परिषद क्षेत्र के लैंग्वेज स्कूल के समीप क्रास कंट्री दौड आयोजित की जायेगी वहीं मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन नगर पालिका व नगर प्रशासन के तत्वाधान में 14 अगस्त को गढवाल टैरेस मालरोड पर प्रातः 7 बजे क्रास कंट्री दौड का आयोजन करेगा, जिसमें मसूरी होटल एसोसिएशन व व्यापार संघ का सहयोग होगा। वहीं 15 अगस्त को दोपहर एक बजे से टाउन हाल में देश भक्ति के ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मसूरी स्पांटर्स एसोसिएशन मसूरी व्यापार संघ के सहयोग से करेगा। वहीं इस मौके पर स्वच्छता पखवारा हर वार्ड में चलाया जायेगा। कार्यक्रम में सभी विभागों को उनसे संबंधित जिम्मेवारी दी गई है ताकि वे व्यवस्था बना सके। पुलिस को सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, कार्यक्रम स्थलों पर बिजली व पानी की उचित व्यवस्था करने के लिए विद्युत विभाग व जल संस्थान, उपजिला चिकित्सालय की टीम को मौके पर रहने की जिम्मेवारी दी गयी है। इस मौके पर गांधी चौक पर सार्वंजनिक स्थल पर नगर पालिका सहयोग करेगी। स्वतंत्रता दिवस पर शहर के सरकारी कार्यालयों व ऐतिहासिक स्थलों को विद्युत प्रकाश से सजाया जायेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भव्य मनाये जाने को लेकर सभी विभागों, स्कूलों, संस्थाओं को बुलाया गया है व सभी को अपने स्तर से जिम्मवारियां दी गयी हैं। वहीं इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा जिसके लिए एक समिति बनायी गई है व वह नाम तय करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, रजनीश डोबरियाल, होटल एसोसिएश के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन व भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, कुशाल राणा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, एमएसए अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, रूपचंद, सौरभ सोनकर, सुरेश गोयल, बिजेदं्र नेगी, परविंद रावत, नीरज अग्रवाल, राजेंद्र रावत, अनिल गोदियाल, सहित पालिका सभासद व विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
बाक्स- नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व मनाना सभी की जिम्मेदारी है, बैठक में जो स्कूल व विभाग नहीं आये उनके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जायेगी। राष्ट्रीय पर्व पर किसी को भी किसी तरह की छूट नहीं दी जायेगी, सभी को अपने दायित्वों को समझना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button